Shram Card Yojana: श्रमिकों को हर महीने ₹3000 पेंशन ₹1000 अतिरिक्त लाभ

Shram Card Yojana  : भारत सरकार ने श्रमिकों के कल्याण और उनके सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को आर्थिक मदद और सुरक्षा प्रदान की जाती है।

इसका उद्देश्य उन श्रमिकों को पहचानना और उनका पंजीकरण करना है, जो विभिन्न निर्माण कार्य, सड़क निर्माण, और अन्य असंगठित कार्यों में काम करते हैं। यह योजना विशेष रूप से उन श्रमिकों के लिए लाभकारी है जो नियमित रूप से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं।

Shram Card Yojana

Shram Card Yojana क्या है?

श्रम कार्ड योजना भारतीय श्रमिकों को एक प्रकार की पहचान पत्र प्रदान करती है, जो उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और लाभों का उपयोग करने के लिए सक्षम बनाती है। यह कार्ड उनके कार्य, आय, और राज्य की योजनाओं में पंजीकरण का प्रमाण होता है। श्रम कार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को पेंशन, स्वास्थ्य सुरक्षा, शिक्षा, बीमा और अन्य सरकारी सेवाओं के लिए पात्र बनाना है।

Shram Card Yojana की विशेषताएं

श्रम कार्ड योजना की विशेषताओं के बारे में नीचे जानकारी दी गई है –

  • श्रम कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को समय-समय पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
  • इसके अलावा, इस कार्ड के धारक श्रमिकों को भविष्य में पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी मिलता है।
  • हर महीने ₹3000 की पेंशन और ₹1000 श्रमिक भारत पोषण भत्ता योजना का
  • ₹200000 दुर्घटना बीमा योजना के
  • श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में भी कुछ विशेष लाभ मिलते हैं।
  • इस योजना के तहत श्रमिकों को पेंशन योजनाओं, श्रमिक बीमा और अन्य लाभ मिलते हैं, जो उनके और उनके परिवार के भविष्य को सुरक्षित बनाते हैं।

Shram Card Yojana के लिए पात्रता

श्रम कार्ड योजना के तहत पंजीकरण के लिए निम्नलिखित पात्रताओं का होना आवश्यक है –

  • श्रमिक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • योजना का लाभ केवल असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिलता है। जिनमें निर्माण श्रमिक, रोड निर्माण श्रमिक, घरेलू सहायिका, श्रमिकों का माली, आदि शामिल हैं।
  • श्रमिक का भारत में स्थायी निवास होना आवश्यक है।
  • इस योजना में पंजीकरण के लिए आय की सीमा नहीं है, लेकिन आयकर दाता होने पर योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Shram Card Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज

श्रम कार्ड योजना हेतु आवेदन करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों की जानकारी नीचे दी गई है –

  • आधार कार्ड 
  • बैंक खाता विवरण 
  • फोटो 
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र

Shram Card Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया

श्रम कार्ड बनावाने के लिए आवेदन प्रक्रिया को नीचे साझा की गई है –

  1. श्रमिक योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
  2. इसके लिए आपको श्रम मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ पर जाना होगा।
  3. यहाँ पर आपको एक आवेदन फॉर्म मिलेगा, जिसे भरकर सबमिट करना होता है।
  4. इस दौरान पूॅछी गई जानकारी एवं दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  5. इसके पश्चात आवेदन प्रक्रिया के बाद, संबंधित अधिकारी आपके दस्तावेजों की जांच करेंगे और सही पाए जाने पर श्रम कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

Leave a Comment